चीन में इस साल 10 करोड़ विदेशी पर्यटक आए

चीन में इस साल 10 करोड़ विदेशी पर्यटक आए

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-25 18:12 GMT
चीन में इस साल 10 करोड़ विदेशी पर्यटक आए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के व्यवसाय विकास विभाग के प्रमुख काओ चंग ने कहा कि पहली 3 तिमाहियों में घरेलू पर्यटन करने वालों की संख्या 4 अरब 59 करोड़ 70 लाख रही, जो साल 2018 की इसी अवधि से 8.8 प्रतिशत अधिक है। चीन में आने वाले विदेशी यात्रियों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा रही।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन की 56000 सांस्कृतिक उद्यमों की कारोबार आय 62 खरब चीनी युआन रही, जो वर्ष 2018 की इसी अवधि से 7.6 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि इस साल चीन ने बेल्ट एंड रोड से जुड़े संस्कृति और पर्यटन की 85 अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परियोजनाओं के लिए करीब 17.7 अरब युआन का पूंजी निवेश किया, जो लगभग 20 देशों और क्षेत्रों से संबंधित है।

पर्यटन से जुड़े सार्वजनिक सेवा के विकास के लिए वर्ष 2019 में चीन ने पर्यटन स्थलों में कुल 22300 शौचालयों का निर्माण किया है, ताकि पर्यटकों को और सुविधा मिले।

Tags:    

Similar News