अमेरिका: तूफान में नाव पलटने से हादसा, 17 लोगों की डूबने से मौत

अमेरिका: तूफान में नाव पलटने से हादसा, 17 लोगों की डूबने से मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-21 02:57 GMT
हाईलाइट
  • 17 लोगों की डूबने से मौत
  • नाव में सवार थे 31 लोग।
  • अमेरिका के मिसौरी में नाव पलटने से बड़ा हादसा।
  • तूफान की वजह से पलटी नाव।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिसौरी में नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 17 लोगों की डूबने मौत हो गई। टेबल रॉक झील घूमने आए सैलानी मौसम की खराबी से नाव पलटने जाने पर झील में डूब गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त नाव में 31 लोग सवार थे। जैसे ही नाव झील के बीच में पहुंची धीरे-धीरे मौसम खराब होने लगा। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से नाव बेकाबू हो गई।

 

 

 

 

इस पूरे घटना क्रम को एक वीडियो भी बनाया गया है। जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहे है कि किस तरह नाव पर से नियंत्रण खो जाने के कारण ये हादसा हुआ। हादसे के बाद से स्थानीय प्रशासन राहत बचाव के कामों में जुटा। हादसे में और भी लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है। जिनकी तलाश गोताखारों का दल कर रहा है। अब तक 17 लोगों के ही शव बरामद किए गए। मरने वालों में एक परिवार के 9 सदस्य शामिल है। सभी टेबल रॉक झील घूमने के लिए आए थे। हादसे में बचाए गए 6 लोगों का इलाज कॉक्सहेल्थ मेडिकल सेंटर में चल रहा है। 

 

 


 

Similar News