वर्ष 2020 जोंगक्वानछुन मंच में प्राप्त उपलब्धियां जारी

वर्ष 2020 जोंगक्वानछुन मंच में प्राप्त उपलब्धियां जारी

IANS News
Update: 2020-09-21 13:31 GMT
वर्ष 2020 जोंगक्वानछुन मंच में प्राप्त उपलब्धियां जारी
हाईलाइट
  • वर्ष 2020 जोंगक्वानछुन मंच में प्राप्त उपलब्धियां जारी

बीजिंग, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। 19 सितंबर को वर्ष 2020 जोंगक्वानछुन मंच प्रेस कॉन्फ्ऱेंस पेइचिंग में आयोजित हुई। आठ सृजन उपलब्धियां व नीतियां, पांच प्रौद्योगिकी नवाचार सूचकांक व अध्ययन रिपोर्ट, छह नवाचार मंच व क्षेत्र पहली बार जारी हुए हैं। जो सृजन से विकास करने की रणनीति के लिए सेवा देने की पूरी कोशिश करेंगे।

इस बार जारी उपलब्धियों की चार विशेषताएं हैं। पहला, प्रौद्योगिकी नवाचार की उपलब्धियों में बुनियादी नवाचार शक्ति पर महत्व दिया गया। प्रेस कॉन्फ्ऱेंस में नवाचार की सिलसिलेवार केंद्रीय तकनीक जारी हुई।

दूसरा, नीतियों को जारी करते समय महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दिया गया। इस बार जोंगक्वानछुन प्रबंध कमेटी ने पांच पक्षों में कुल 18 कदम पेश किये। ताकि उच्च मूल्य वाले पेटेंटों व उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक व तकनीकी उलब्धियों की भूमिका अदा की जा सके।

तीसरा, प्रौद्योगिकी नवाचार सूचकांक ने विश्व में नवाचार की दिशा दिखायी है। स्प्रिंगर प्रकृति समूह ने छिंगह्वा विश्वविद्यालय के साथ वर्ष 2020 जोंगक्वानछुन मंच में विश्व के उन्मुख वैश्विक प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रीय सूचकांक वर्ष 2020 जारी किया। इसके अनुसार पेइचिंग पांचवें स्थान पर रहा।

चौथा, नवाचार मंच निरंतर रूप से व्यापक सहयोग को मजबूत करेगा। प्रेस कॉन्फ्ऱेंस में छह नवाचार मंच व क्षेत्र क्रमश: जारी हुए। जिन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उच्च स्तरीय ऑटो ड्राइविंग, एयरोस्पेस उद्योग, जीवन विज्ञान आदि क्षेत्र शामिल हुए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News