अमेरिका ने बीच युद्ध में यूक्रेन को दिखाया ठेंगा, सैन्य मदद देने से किया इंकार

रूस-यूक्रेन युद्ध अमेरिका ने बीच युद्ध में यूक्रेन को दिखाया ठेंगा, सैन्य मदद देने से किया इंकार

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-02-24 19:33 GMT
हाईलाइट
  • अमेरिका पर भी इस युद्ध का असर पड़ सकता है

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी यूद्ध  में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने संबोधन के दौरान बिल्कुल ही विपरीत नजर आए। अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य मदद करने को लेकर हाथ खड़े कर दिए है। हालांकि, बाइडेन ने कहा कि वे नाटो देशों की जमीन की रक्षा करेंगे। पुतिन से बात करने को लेकर बाइडेन ने कहा कि उनकी रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की कोई योजना नहीं है। 

यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस की निंदा की। राष्ट्रपति बाइडेन ने संबोधन में कहा, "हमें पहले से अंदेशा था कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा। पुतिन हमलावर हैं, उन्होंने युद्ध के रास्ते को चुना, लेकिन पुतिन और उनके देश रूस को इस हमले के नतीजे भुगतने होंगे। बाइडेन ने कहा, "दुनिया के ज्यादातर देश रूस के खिलाफ हैं। हम रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे।"

जो बाइडेन ने तेल कंपनियों से यह दरख्वास्त कि है की इस कठिन समय में वह कीमतें ना बढ़ाए।  

बाइडेन ने आगे कहा, "अमेरिका पर भी इस युद्ध का असर पड़ सकता है। यूक्रेन में फंसे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम साइबर हमलों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।"

हमले को लेकर उन्होंने कहा , " रूसी सेना ने बिना उकसावे के यूक्रेन पर क्रूर हमला शुरू कर दिया है। यह एक पूर्व नियोजित हमला है जिसकी योजना महीनों से बनाई जा रही थी।"

Tags:    

Similar News