बहरीन के पीएम का 84 वर्ष की आयु में निधन
बहरीन के पीएम का 84 वर्ष की आयु में निधन
- बहरीन के पीएम का 84 वर्ष की आयु में निधन
मनामा, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
बहरीन समाचार एजेंसी ने बुधवार को कहा, रॉयल कोर्ट संयुक्त राज्य अमेरिका के मेयो क्लिनिक अस्पताल में खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त करता है।
एजेंसी ने कहा कि खाड़ी देश के राजा शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा ने एक सप्ताह के लिए आधिकारिक शोक की घोषणा की है। इस दौरान झंडे आधे झुके रहेंगे।
उनका अंतिम संस्कार उनके पार्थिव शरीर के अमेरिका से लौटने पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बहुत कम लोग मौजूद रहेंगे।
खलीफा बिन सलमान अल खलीफा दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक थे, जिन्होंने दशकों तक अपने द्वीपीय देश की सरकार का नेतृत्व किया और 2011 के अरब स्प्रिंग विरोध प्रदर्शनों से बचे, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत उनको हटाने की मांग की गई थी।
एसकेपी