हेरात मस्जिद में धमाका कर खुद को बम से उड़ाया, 29 की मौत, 30 घायल

हेरात मस्जिद में धमाका कर खुद को बम से उड़ाया, 29 की मौत, 30 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-02 02:57 GMT
हेरात मस्जिद में धमाका कर खुद को बम से उड़ाया, 29 की मौत, 30 घायल

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ है। जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। धमाका हेरात शहर के जवादिया मस्जिद में हुआ। हेरात ईरान की सीमा से सटा शहर है। जहां शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया। मस्जिद के प्रवेश द्वार पर जोरदार धमाका हुआ। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते लाशों के ढेर लग गए।  

टोलो न्यूज के अनुसार बम धमाके में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हेरात के अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद रफिक शिराज ने बताया कि इस धमाके में मारे गए 29 मृत लोगों के शवों समेत सभी घायलों को यहां लाया गया है। अफगानिस्तान में शिया अल्पसंख्यक हैं और इन्हें कट्टर इस्लामी संगठन निशाना बनाते रहे हैं। मस्जिद के आस-पास भी अधिकांशतः शिया मुसलमान रहते हैं। 

वहीं पुलिस के अनुसार घटना के बाद आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा दिया, जबकि दूसरे हमलावर ने मस्जिद के अंदर लोगों पर ग्रेनेड फेंका। दोनों अधिकारियों के मारे जाने की सूचना है। 

Similar News