कोरोनावायरस: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव, स्कॉटलैंड में सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे

कोरोनावायरस: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव, स्कॉटलैंड में सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-25 11:17 GMT
कोरोनावायरस: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव, स्कॉटलैंड में सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे
हाईलाइट
  • प्रिंस चार्ल्स अब स्कॉटलैंड में सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे
  • ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोनावायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। पूरे विश्वभर में कोरोनावायरस काफी तेजी के साथ अपना पांव पसार रहा है और अब इससे संक्रमितों की फेहरिस्त में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का नाम जुड़ गया है। इसके बाद उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है। ब्रिटेन में अब तक 422 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

Tags:    

Similar News