चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन में मनाया चीनी नया साल

चीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन में मनाया चीनी नया साल

IANS News
Update: 2022-02-09 12:31 GMT
चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन में मनाया चीनी नया साल
हाईलाइट
  • चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन में मनाया चीनी नया साल

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। इधर के कुछ दिनों में, समूचे चीन में परंपरागत नये साल की खुशियां मनायी जा रही हैं। पृथ्वी से 400 किलोमीटर दूर स्पेस स्टेशन में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने भी करोड़ों चीनियों के साथ नया साल मनाया। उन्होंने परंपरागत कपड़े पहनकर वसंतोत्सव दोहे लिखे, फोन पर घर वालों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं, एक साथ खाना खाया, और सीएमजी वसंत त्योहार समारोह का आनंद उठाया।

नये साल के आगमन पर चीनी लोगों के बीच वसंतोत्सव दोहे और शुभ शब्द लिखने का रिवाज प्रचलित है। स्पेस स्टेशन में इन तीनों चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने भी इस रिवाज को निभाया। उन्होंने वसंतोत्सव दोहे व शुभ शब्द लिखे और स्पेस स्टेशन के हर भाग में चिकपाया।

नये साल की पूर्व संध्या में अधिकांश चीनी लोग चाइना मीडिया ग्रुप के वसंत त्योहार समारोह देखना पसंद करते हैं। इन तीनों चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन में वर्ष 2022 वसंत त्योहार समारोह भी देखा। साथ ही, एक साथ खाना भी खाया जिसमें चीनी परंपरागत व्यंजन मोमोस भी शामिल थे।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News