OMG : चीन में एक शख्स ने 800 मीटर सड़क चुराकर मलबा फैक्ट्री को बेचा

OMG : चीन में एक शख्स ने 800 मीटर सड़क चुराकर मलबा फैक्ट्री को बेचा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-03 02:48 GMT
OMG : चीन में एक शख्स ने 800 मीटर सड़क चुराकर मलबा फैक्ट्री को बेचा

डिजिटल डेस्क,शंघाई। अभी तक आपने सोना-चांदी, रुपए और कीमती सामान चोरी होने की खबरें सुनी होंंगी, लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोई शख्स सड़क चुरा सकता है। इतना ही नहीं सड़क चुराकर वो उसे बेच भी देता है। सुनने में अजीब लगे, लेकिन ये सौ फीसदी सच है। ये वाक्या है चीन के शंघाई का। जहां एक शख्स ने 800 मीटर सड़क चुराकर उसे एक मलबा फैक्ट्री को बेच भी दिया। 

बताया जा रहा है कि मामला जिंआग्सू प्रांत का है। जहां 24 जनवरी को सानकेशू गांव के लोगों ने देखा कि सड़क का करीब 800 मीटर लंबा हिस्सा गायब है तो वो घबरा गए। बाद में उन्हें लगा कि शायद सड़क की मरहम्मत का काम चल रहा होगा, लेकिन शक होने पर जब उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया तो लोगों के होश फाख्ता हो गए। चीनी मीडिया के मुताबिक झू नाम के एक शख्स ने रातोंरात खुदाई करने वाली मशीन से करीब 800 मीटर सड़क खोद डाली। इतना ही नहीं झू ने कंक्रीट के मलबे को एक फैक्ट्री को बेच दिया। 

                        


 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो इसके जरिए अमीर बनना चाहता था। उसे लगता था कि  कंक्रीट की सड़क को खोदकर उसे बेचना एक अच्छा बिजनेस होगा और वो जल्द अमीर बन जाएगा। झू ने पुलिस को बताया कि जब उस सड़क से कोई नहीं गुजर रहा था तो उसने करीब 500 टन कंक्रीट को चुरा लिया और उसे 51 हजार रुपए में एक मलबा बनाने वाली फैक्ट्री को बेच दिया। 

वहीं मामला सामने आने के बाद चीनी मीडिया में भूचाल सा आ गया। कुछ लोगों ने झू का समर्थन किया है तो कई ने उसे सजा देने की बात कही है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सड़क चोरी करने वाले शख्स की सजा यही होनी चाहिए कि उसे वही सड़क अकेले बनाने दिया जाए। वहीं दूसरे ने झू के समर्थन में कहा कि गरीबी ने उसे रचनात्मक बना दिया।



 

Similar News