Covid-19: दुनिया में 27.1 लाख से अधिक लोगों ने गंंवाई जान, 12.31 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

Covid-19: दुनिया में 27.1 लाख से अधिक लोगों ने गंंवाई जान, 12.31 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

Manmohan Prajapati
Update: 2021-03-22 05:13 GMT
Covid-19: दुनिया में 27.1 लाख से अधिक लोगों ने गंंवाई जान, 12.31 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुनियाभर के देशों में वैक्सीन आ गई है। बावजूद इसके कोरोना का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। अब तक इस वायरस ने 27.1 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। वहीं 12.31 करोड़ से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से संक्रमण कई देशों में  हले की तुलना में और अधिक तेजी से फैल रहा है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार सोमवार सुबह तक दुनियाभर में कुल संक्रमितों की संख्या 12 करोड़ 31 लाख 35 हजार 920 तक पहुंच गई। वहीं बात करें कुल मौतों की तो 27 लाख 14 हजार 606 लोगों की मौत इस महामारी ने हो चुकी है।

Antilia Case: ATS ने मनसुख हिरेन मौत की गुत्थी सुलझाने का दावा किया 

बात करें दुनिया में इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी सबसे ऊपर है। सीएसएसई के अनुसार, यहां कुल 2 करोड़ 98 लाख 18 हजार 157 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 5 लाख 42 हजार 356 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है।

वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील का नाम है, जहां इस वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 19 लाख 98 हजार 223 से अधिक पहुंच गई है। 

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

भारत

11,599,130

रूस

4,407,031

ब्रिटेन

4,310,195

फ्रांस

4,277,786

इटली

3,376,376

स्पेन

3,212,332

तुर्की

3,013,122

जर्मनी

2,670,001

कोलम्बिया

2,337,230

अर्जेटीना

2,245,771

मेक्सिको

2,193,639

पोलैंड

2,058,550

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 50,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

मेक्सिको

197,827 

भारत

159,755

ब्रिटेन

126,393

इटली

104,942

रूस

93,457

फ्रांस

92,119

जर्मनी

74,715

स्पेन

72,910

कोलम्बिया

62,028

ईरान

61,797

अर्जेटीना

54,545

दक्षिण अफ्रीका

52,111

पेरू

50,085

 

Tags:    

Similar News