भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ और मरियम को राहत, जेल से हुए रिहा

भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ और मरियम को राहत, जेल से हुए रिहा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-19 12:20 GMT
भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ और मरियम को राहत, जेल से हुए रिहा
हाईलाइट
  • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद जेल से रिहा हुए नवाज शरीफ और मरियम शरीफ।
  • रावलपिंडी जेल में कैद थे नवाज शरीफ और मरियम।
  • इन दोनों को एवनफील्ड घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद जेल की सजा सुनाई गई थी।
  • भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को राहत।

डिजिटल डेस्क,इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद को भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी राहत मिली है। जेल में बंद नवाज शरीफ, बेटी मरियम और दामाद को बुधवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने एवनफील्ड प्रॉपर्टीज केस में तीनों की सजा को निलंबित करते हुए उनकी रिहाई के आदेश दिए थे।

रावलपिंडी जेल में कैद थे नवाज शरीफ और मरियम

नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शरीफ रावलपिंडी जेल में कैद थे। इन दोनों को एवनफील्ड घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद नवाज और मरियम ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।


इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने रद्द की सजा

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अतहर मिनाल्लाह और जस्टिस हसन औरंगजेब की बेंच ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने फैसले में इन सभी की सजा को रद्द करने का आदेश दिया। कोर्ट ने इससे पहले इस मसले पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।


जेल की सजा के दौरान हुआ था नवाज की पत्नी का निधन 

यह फैसला नवाज की पत्नी कुलसुम नवाज के निधन के बाद आया है। कुलसुम नवाज का 15 सितंबर को लंदन में निधन हो गया था। 68 वर्षीय कुलसुम लिम्फोमा (गले) कैंसर से पीड़ित थीं। इसके बाद कोर्ट ने नवाज और मरियम को उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया था। हालांकि वह इसके बाद फिर से जेल भेज दिए गए थे। 


आय से अधिक संपत्ति के मामले में पाए गए थे दोषी

गौरतलब है कि 6 जुलाई को पाकिस्तान की एहतिसाब (अकाउंटेबिलिटी) कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराते हुए (एवनफील्ड संपत्ति भ्रष्टाचार के मामले में) नवाज को 10 साल, मरियम नवाज को 7 साल और उनके दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर को एक साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद 68 वर्षीय नवाज शरीफ और उनकी बेटी को लंदन से लौटने के बाद लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा कैप्टन सफदर को भी एक साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 

Similar News