फ्रांस के नानतेस शहर में केथ्रेडल में आग

फ्रांस के नानतेस शहर में केथ्रेडल में आग

IANS News
Update: 2020-07-18 10:30 GMT
फ्रांस के नानतेस शहर में केथ्रेडल में आग
हाईलाइट
  • फ्रांस के नानतेस शहर में केथ्रेडल में आग

पेरिस, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के नानतेस शहर में 15वीं शताब्दी के एक कैथ्रेडल में शनिवार को आग लग गई। प्रशासन के अनुसार, आग पर अब काबू कर लिया गया है।

बीबीसी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से आए चित्रों में दिखाई दे रहा है कि सैंट-पियरे-एट-सैंट-पॉल कैथ्रेडल के अंदर से आग और धुंए का गुबार निकल रहा है।

आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

इस घटना के एक साल पहले पेरिस में स्थित नोट्रे-डैम कैथ्रेडल में भयानक आग लगी थी। यह कैथ्रेडल फ्रांस के वास्तु खजानों में से एक है।

स्थानीय अग्निशमन सेवा ने हालांकि कहा है कि नानतेस में आग से उतना ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

बीबीसी ने स्थानीय अग्निशमन सेवा प्रमुख, लॉरेंट फर्ले के हवाले से कहा है, नुकसान ऑर्गन तक सीमित है, जो लगता है पूरी तरह नष्ट हो गया है। जिस प्लेटफार्म पर यह स्थित है, वह बहुत अस्थिर और ध्वस्त होने के जोखिम से भरा है।

बीएफएम टीवी के अनुसार, सुबह 7.44 बजे 10 से अधिक अग्निशामकों को बुलाया गया।

इस कैथ्रेडल में आग की यह पहली घटन नहीं है।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1944 में गठबंधन सेना ने इस पर बम गिराए थे, और उसके बाद 1972 में इसकी छह बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Tags:    

Similar News