अखबार तक हाथ से नहीं उठा पा रहे मुशर्रफ, दुबई में चल रहा है इलाज

अखबार तक हाथ से नहीं उठा पा रहे मुशर्रफ, दुबई में चल रहा है इलाज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-16 04:12 GMT
हाईलाइट
  • दुबई में इलाज करा रहे है पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ
  • दो साल से इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम अब तक बीमारी का पता नहीं कर पाई
  • मुशर्रफ पर लगा है देशद्रोह का आरोप

डिजिटल डेस्क, दुबई। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की तबीयत नासाज है। वे 2016 से दुबई में अपना इलाज करा रहे हैं। परवेज मुशर्रफ को एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण वे धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहे हैं। मुशर्रफ का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि वो एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। हालांकि अबतक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि मुशर्रफ को कौन सी गंभीर बीमारी है, जिसका अब तक इलाज नहीं हो सका। मुशर्रफ का इलाज करने वाले एक डॉक्टर अमजद का कहना है कि वो इतने ज्यादा कमजोर हो चुके हैं कि अपना फोन या अखबार भी हाथ से नहीं उठा सकते।



 

 

 

 

 


 

Similar News