हांगकांग में प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस ने 29 को किया गिरफ्तार

हांगकांग में प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस ने 29 को किया गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-26 05:17 GMT
हांगकांग में प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस ने 29 को किया गिरफ्तार
हाईलाइट
  • हांगकांग में पुलिस ने पहली बार प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार का इस्तेमाल किया

डिजिटल डेस्क, हांगकांग। हांगकांग में विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने पहली बार प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी पिछले तीन महीनों से सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं। कई बार उनके प्रदर्शन ने हिंसक रुख भी अख्तियार किया। रविवार को भी प्रदर्शन के दौरान ही पुलिस से हिंसक झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए 29 लोगों को गिरफ्तार किया। 

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार 12वें सप्ताहांत के पहले दिन शनिवार को प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसमें 19 पुरुषों व 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनकी आयु 17 से 52 के बीच है। पुलिस के बयान के अनुसार, इन पर गैरकानूनी रूप से एकत्र होने, हथियार रखने व पुलिस अधिकारियों पर हमला करने का आरोप है।

पुलिस ने एक बयान में कहा, कुछ कट्टरपंथी प्रदर्शनकारी तय रास्ते से हट गए और सड़कें बाधित की, लैंप पोस्ट को नुकसान पहुंचाया और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। पुलिस प्रदर्शनकारियों के व्यवहार की कड़ी निंदा करती है।

हिरासत में लिए गए लोगों में वीनस लाऊ शामिल हैं। लाऊ, जुलूस के आयोजनकर्ताओं में से एक हैं, जिसे पुलिस ने इजाजत दी थी। वीनस को गैरकानूनी रूप से एकत्र होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके वकील ने एफे न्यूज को यह जानकारी दी है। शहर के अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में कम से कम 10 लोगों का इलाज चल रहा है, इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News