हार्वे तूफान का कहर : 50 हुई मरने वालों की संख्या, हजारों घर तबाह

हार्वे तूफान का कहर : 50 हुई मरने वालों की संख्या, हजारों घर तबाह

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-02 12:23 GMT
हार्वे तूफान का कहर : 50 हुई मरने वालों की संख्या, हजारों घर तबाह

डिजिटल डेस्क, ह्यूस्टन। अमेरिकी इतिहास के सबसे भयावह तूफानों में से एक हार्वे तूफान में मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। टेक्सास में आए इस तूफान ने बीते सात दिनों में भारी तबाही मचाई है। तूफान के ठहरने के बाद राहत एवं खोज अभियान तेज कर दिया गया है और उतरती बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाया जा रहा है। तूफान थम चुका है लेकिन अभी भी टेक्सास और उसके पड़ोसी राज्यों में जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है।

हार्वे तूफान की तबाही

  • इस तूफान में 185,000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए।
  • 9000 से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह हो गए।
  • करीब 42000 लोग बाढ़ राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
  • 37000 घरों में बिजली नहीं है।
  • कईं लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं।
  • अभी भी कईं लोग बिना भोजन-पानी के रास्ते में फंसे हुए हैं। 
  • छतों पर फंसे लोगों को हेलीकॉप्टरों के जरिए निकाला जा रहा है। 
  • हजारों आपातकालीन राहत टीमें प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। 

Similar News