कोरोना के संकट के बीच पोर्न देखने में व्यस्त हैं भारतीय, दुनिया में नबंर 1 पर भारत 

कोरोना के संकट के बीच पोर्न देखने में व्यस्त हैं भारतीय, दुनिया में नबंर 1 पर भारत 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-19 13:15 GMT
कोरोना के संकट के बीच पोर्न देखने में व्यस्त हैं भारतीय, दुनिया में नबंर 1 पर भारत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने सारी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस का अब तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हो पाया है, वहीं एक के बाद एक जानें जा रहीं है। ये अब तक का सबसे तेज और खतरनाक वायरस है। हालांकि सरकार ने इस वायरस से बचाव को लेकर लॉकडाउन लागू कर दिया है। जिसके वजह से लोगों को अपने घरों में समय बिताना पड़ रहा है। हालांकि ये उन्हीं के हित में हैं।

लड़कों ने तकिए के साथ किया कुछ ऐसा, देख कर रह जाएंगे आप दंग

लॉकडाउन में देख रहें हैं पोर्न
अब इस लॉकडाउन के समय में लोग अपना मनोरंजन करने के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं। ये बताने कि बात नहीं है,लेकिन देश की 99% जनता अब पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर हो चुकी है। कोई इस इंटरनेट का इस्तेमाल सोशल मीडिया के लिए कर रहा है, तो कोई कुकिंग वीडियोज देखने के लिए , लेकिन कुछ से बहुत अधिक लोग इस इंटरनेट का उपयोग पोर्न साइट के लिए कर रहे हैं, जी हां। अब आप सोच रहे होंगे कि पोर्न साइट तो इंडिया में प्रतिबंधित कर दीं गईं थी, पर ऐसा नहीं है। सरकार द्वारा ऐसा किया गया था, लेकिन बावजूद इसके कई साइट ऐसी थी जो गूगल और यूसी ब्राउजर पर एवेलेबल थी। और फिर इंडियन तो इंडियन ही होते हैं, वो कहते है ना इंडियन का दूसरा नाम जुगाड़। तो बस ये रहा इसका नतीजा, आज देश में करीब 95% की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है, ऐसा हम नहीं कह रहे, ये प्रमाणित करता है खुद पोर्नहब। पोर्नहब के आंकड़ो की मानें तो लॉकडाउन के तीन हफ्तों के आंकड़े ऐसा कहते हैं। इन तीन हफ्तों में भारत में एडल्ट वेबसाइट्स पर जाने वालों के ट्रैफिक में 95% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि मार्च के आखिरी में पॉर्न कंटेंट देखने वाले भारतीयों का आंकड़ा 20% बढ़ गया था।

अकेली होने पर लड़कियां घर पर करती है ये काम, जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

सबसे आगे भारत 
अन्य देशों की मानें तो वो भी भारत से पीछे ही हैं। एक मात्र भारत ही है जो इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा पोर्न और एडल्ट कंटेट सर्च में बिजी है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत, जर्मनी, फ्रांस, रूस, स्पेन, साउथ कोरिया, अमेरिका में लॉकडाउन के चलते एडल्ट वेबसाइट की ट्रैफिकिंग में काफी ज़्यादा उछाल हुआ है।

फेमस पोर्न स्टार मिया खलीफा की चौंकाने वाली डिमांड, कहा- मुझे कपड़ो के साथ...

पोर्नहब को हुआ भारत से लाभ
चूंकि लॉकडाउन में सभी व्यापार बंद है और लोग अपने घरों में बंद तो ये होना तो स्वाभाविक सी बात है। खास बात ये है कि पोर्नहब को इसका सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। पोर्नहब के इस लाभ में सबसे ज्यादा सहयोगी है भारतीय। 

Photos: जब इस एक्ट्रेस ने उतारा टॉप, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे पागल

पोर्न से बढ़ते है दुष्कर्म/ पोर्न का असर
रिसर्च कहती है कि पोर्न देखने के बाद ही सबसे ज्यादा दुष्कर्म होते हैं और शायद ये सच भी है, क्योंकि हाल ही में मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में एक 53 साल की दृष्टिबाधित बैंक कर्मचारी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। हैरत की बात है कि इस लॉकडाउन के बीच भी ऐसी घटना घटी। लेकिन फिर भी ना लोग पोर्न देखना छोड़ेंगे और ना रेप केस कम होंगे और यूंही आप इन खबरों को पड़ते रहेंगे।

"नागिन" की ये टीवी एक्ट्रेस बरपा रहीं है सोशल मीडिया पर कहर, देखें इनकी हॉट तस्वीरें

कोरोना का असर
बता दें कि इस खतरनाक कोरोनावायरस से अब तक भारत देश में 16365 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 521 लोगों कि इस वायरस से मौत हो चुकी है। बात करें दुनिया कि तो अब तक कोरोनावायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 2,3,51,662 पर है। साथ ही 1,61,280 लोगों कि इस वायरस से मौत हो चुकी है।

पहले कभी नहीं देखा होगा सनी लियोन का ऐसा बिकनी फोटोशूट, यहां देखें हॉट तस्वीरें

Tags:    

Similar News