भूकंप के झटके से थरथराया इंडोनेशिया, घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के झटके से थरथराया इंडोनेशिया, घरों से बाहर निकले लोग

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-24 05:04 GMT
हाईलाइट
  • इंडोनेशिया 7.3 की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके
  • इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक सुनामी का खतरा नहीं
  • भूकंप का केंद्र बांदा सागर की 214 किलोमीटर की गहराई में था

डिजिटल डेस्क,जकार्ता। इंडोनेशिया 7.3 की तीव्रता के साथ आए भूंकप के झटकों से थरथरा उठा। आज (सोमवार सुबह) पूर्वी तिमोर भूंकप में भूंकप के इटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बांदा सागर की 214 किलोमीटर की गहराई में था। इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे और किसी सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे. हालांकि अभी तक किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। 

इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक इन झटकों से फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं है। भूकंप के कारण इंडोनेशिया से दूर ऑस्ट्रेलिया के शहर डार्विन में भी भूकंप के झटके आए। भूकंप के केंद्र से 700 किमी दूर डार्विन में लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। यहां भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों को भी खाली करा लिया गया है। शुरू में भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई लेकिन बाद में 7.5 आंकी गई थी। भूकंप का केंद्र समुद्र से 220 किमी की गहराई में था। भूकंप के केंद्र की गहराई काफी नीचे है इसलिए सुनामी के खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 

 

Tags:    

Similar News