जापान के फुकुसिमा में भूकंप, कोई नुकसान नहीं

जापान के फुकुसिमा में भूकंप, कोई नुकसान नहीं

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-20 05:43 GMT
जापान के फुकुसिमा में भूकंप, कोई नुकसान नहीं

डिजिटल डेस्क,टोक्यो। जापान के फुकुसिमा में गुरुवार को आये मध्यम तीव्रता के भूकंप से खराब पड़े परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, सुबह नौ बजकर ग्यारह मिनट पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। प्रशांत महासागर में स्थित फुकुसिमा में आये इस भूकंप का अधिकेन्द्र समुद्र के भीतर 34 किलोमीटर की गहराई में था। जापान के मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। टोक्यो के इलेक्ट्ररिक पावर कंपनी के एक ऑपरेटर ने बताया कि फुकुसिमा दाइची संयंत्र में अभी तक हमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

Similar News