जेफ बेजोस ने 2018 में सबसे ज्यादा 14200 करोड़ रु दान किए, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा

जेफ बेजोस ने 2018 में सबसे ज्यादा 14200 करोड़ रु दान किए, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा

Manmohan Prajapati
Update: 2019-02-14 12:22 GMT
जेफ बेजोस ने 2018 में सबसे ज्यादा 14200 करोड़ रु दान किए, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा
हाईलाइट
  • फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग 7वें नंबर पर
  • माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स 12वें स्थान पर
  • समाज की भलाई के लिए सबसे अधिक दान दिया

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर शख्स Amazon के CEO जेफ बेजोस अब अमेरिका के सबसे बड़े दानदाता भी बन गए हैं। साल 2018 में उन्होंने समाज की भलाई के लिए सबसे ज्यादा 14,200 करोड़ रुपए का दान किया है। यूएस की क्रॉनिकल ऑफ फिलान्थ्रॉपी मैग्जीन ने उन 50 अमीरों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा डोनेशन दी। इसमें बेजोस का पहला नंबर है।  दान देने के मामले में उन्होंने Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स को भी पछाड़ दिया है।

दरअसल 50 सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स ने 12वां स्थान हासिल किया है। 2018 में उन्होंने 979.8 करोड़ रुपए दान में दिए। यह 2017 के मुकाबले 97% कम है। 2017 में वो पहले नंबर पर थे। उन्होंने 33,938 करोड़ रुपए की डोनेशन दी थी। Facebook के CEO मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान की डोनेशन में 89% कमी आई है। 2018 में उन्होंने 1,519.4 करोड़ रुपए की डोनेशन दी। वो दूसरे से 7वें नंबर पर फिसल गए हैं। 2017 में उन्होंने 14,200 करोड़ रुपए डोनेट किए थे।

ये हैं 5 बड़े दानदाता
2018 में अमेरिका के 5 बड़े दानदाताओं में टॉप 5 लोग शामिल हैं। इनमें जेफ बेजोस, (अमेजन) 14,200 करोड़ रुपए, माइकल ब्लूमबर्ग, (ब्लूमबर्ग फाइनेंशियल) 5,445.7 करोड़ रुपए, पियरे एवं पैम ओमिदयार, (ईबे) 2,783.2 करोड़ रुपए, स्टीफन शैवर्जमैन, (ब्लैकस्टोन ग्रुप) 2,769 करोड़ रुपए और स्टीव एवं कोनी बामर, (बामर ग्रुप) 2,094.5 करोड़ शामिल हैं। लिस्ट में शामिल सभी 50 अमीरों ने 2018 में कुल 55,380 करोड़ दान में दिए। 

पहली बार में नंवर वन बने बेजोस 
बेजोस लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 9.65 लाख करोड़ रुपए है। पहले उनकी इस बात के लिए निंदा होती थी कि वह सामाजिक कार्यों में पीछे रहते हैं। बता दें कि जेफ बेजोस पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं और पहली बारी में ही वह पहले नंबर पर भी आ गए हैं। उन्होंने बीते साल बेजोस डे-वन फंड को लांच किया था। जिससे उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की थी। 

Similar News