फिनलैंड के बाद रूस में सरेराह चाकूबाजी, 8 घायल, हमलावर की मौत

फिनलैंड के बाद रूस में सरेराह चाकूबाजी, 8 घायल, हमलावर की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-19 12:05 GMT
फिनलैंड के बाद रूस में सरेराह चाकूबाजी, 8 घायल, हमलावर की मौत

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के सुरगुट शहर में एक अज्ञात बदमाश ने भीड़ में लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में 8 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया है। घटना मॉस्को शहर से उत्तर में 2100 किमी दूर तेल संपन्न खांटी मानसी क्षेत्र की है।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 11 बजकर 20 मिनट की है, जब एक अज्ञात हमलावर ने लोगों पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। अधिकारी के अनुसार हमलावर कौन है और हमले की क्या वजह थी? अभी इन सबके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जनता और मीडिया से भी मामलें की जानकारी ली जा रही है।

Similar News