म्यांमार: भारी बारिश से जेड खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

म्यांमार: भारी बारिश से जेड खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-02 07:16 GMT
म्यांमार: भारी बारिश से जेड खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
हाईलाइट
  • जेड खदान में भूस्खलन से 100 से ज्यादा की मौत
  • म्यांमार में भारी बारिश बनी आफत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार में भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। यहां के कचिन राज्य में एक जेड खदान में गुरुवार को भूस्खलन हो गया। जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं। जानकारी के अनुसार, मानसून की बारिश के कारण सुबह 8 बजे हापाकांत टाउनशिप में जेड खदान स्थल पर भूस्खलन हुआ।

कचिन राज्य के हापाकांत क्षेत्र में मजदूर जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और मजदूर उसके नीचे दब गए। अग्निशमन विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, बचाव अभियान जारी है। दलदल में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। सैकड़ों मजदूरों के दबे होने की आशंका है, लेकिन अभी तक हताहतों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि, कचिन राज्य में अक्सर घातक भूस्खलन होते रहते हैं, जिसे जेड भूस्खलन के तौर पर जाना जाता है। ऐसी घटनाएं विशेष रूप से हापाकांत खनन क्षेत्र में होती हैं। इससे पहले नवंबर 2015 में इस क्षेत्र में एक बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिसमें करीब 116 लोग मारे गए।

Tags:    

Similar News