Mexico: साल 2019 में मेक्सिको सिटी की जेलों में हुईं 475 शादियां

Mexico: साल 2019 में मेक्सिको सिटी की जेलों में हुईं 475 शादियां

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-29 05:15 GMT
Mexico: साल 2019 में मेक्सिको सिटी की जेलों में हुईं 475 शादियां

डिजिटल डेस्क, मेक्सिको सिटी। यूनाइटेड मैक्सिकन स्टेट्स की राजधानी मेक्सिको सिटी की जेलों में साल 2019 में 475 जोड़ो ने द्वारा शादियां रचाई गई। इस बात की जानकारी शनिवार को मेक्सिको सिटी की पेनिटेन्चरी (बंदीगृह) सिस्टम द्वारा दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक बयान में बताया गया कि पेनिटेन्चरी सिस्टम ने सिविल रजिस्ट्री के सामान्य प्रबंधन के समन्वय में इन विवाहों की अनुमति दी।

पेनिटेन्चरी सिस्टम के अंडरसेक्रेटरी हेजाएल रूइज ओर्तेगा ने कहा, इस तरह से हम उन लोगों की मदद करते हैं, जो अपना परिवार बनाना चाहते हैं। रुइज ओर्तेगा ने कहा कि "475 शादियों के अलावा, सिविल रजिस्ट्री ने स्वतंत्रता से वंचित व्यक्तियों को आधिकारिक तौर पर अपने बच्चों को बिना किसी शुल्क के पंजीकृत करने का मौका प्रदान किया।" मेक्सिको सिटी की जेलों के अंदर किए गए सामूहिक विवाह के अभियानों ने जोड़ों को बिना किसी लागत के शादी करने और निशुल्क विवाह प्रमाण पत्र जारी किए जाने की सुविधा प्रदान की है।

Tags:    

Similar News