रोहिंग्या मुसलमानों पर वीडियो डालने के बाद छीन गया मिस म्यामांर का ताज, देखें VIDEO

रोहिंग्या मुसलमानों पर वीडियो डालने के बाद छीन गया मिस म्यामांर का ताज, देखें VIDEO

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-04 13:07 GMT
रोहिंग्या मुसलमानों पर वीडियो डालने के बाद छीन गया मिस म्यामांर का ताज, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, नेपिदा। रोहिंग्या मुसलमानों पर फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने की वजह से मिस ग्रैंड म्‍यांमार श्वे यान शी का ताज छिन गया है। इस बात का खुलासा खुद म्यामांर सुंदरी श्वे यान शी ने किया है। वीडियो को मिस ग्रेंड म्यामांर ने पिछले हफ्ते फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसके बाद उनसे सौंदर्य स्पर्धा में मिला ताज छिन लिया गया।

क्या था वीडियो में
फेसबुक पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में रखाइन राज्य में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के लिए मुस्लिम रोहिंग्या चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही वीडियो में रोहिंग्या चरमपंथियों पर एक ‘‘मीडिया अभियान’’ चलाकर विश्व को चकमा देने का आरोप लगाया गया है।

बता दें कि म्यामांर की सेना पर रखाइन इलाके में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ "जातीय सफाया अभियान" चलाने के आरोप लग रहे हैं। इस हिंसा की इंटरनेशनल लेवल पर निंदा हो रही है, जिसके चलते म्यामांर अधिकारियों ने इस अभियान का बचाव किया है। उनके द्वारा इसे रोहिंग्या चरमपंथियों द्वारा पिछले महीने पुलिस पर किए गए हमलों पर जवाबी कार्रवाई बताया जा रहा है।

Similar News