NASA ने अंतरिक्ष में देखा 'अजीबोगरीब' नजारा, रिसर्च की तैयारी शुरू

NASA ने अंतरिक्ष में देखा 'अजीबोगरीब' नजारा, रिसर्च की तैयारी शुरू

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-13 08:08 GMT
NASA ने अंतरिक्ष में देखा 'अजीबोगरीब' नजारा, रिसर्च की तैयारी शुरू

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अंतरिक्ष के गर्भ में बहुत से राज छुपे हुए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक सुलझाने में लगे हुए हैं। बरसों से हम सुनते आ रहे हैं कि अंतरिक्ष में "स्वर्ग" है। लेकिन वैज्ञानिक इस बात से बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने पृथ्वी से 44 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसा दृश्य देखा है जो किसी "स्वर्ग" से कम नहीं है। दूरबीन में देखकर लगता है कि रात में किसी शहर के ऊपर से तस्वीर खींची गई है। वास्तव में यह एक आकाशगंगा है। जिसका नाम  NGC-5949 रखा गया है। यह एक सर्पिल आकार की गैलेक्सी है जिसकी पहेली को वैज्ञानिक सुलझाने में लगे हैं। इस नजारे को हबल स्पेस टेलीस्कोप से देखा गया है। इससे निकल रहीं दूधिया किरणों को आसानी से देखा जा सकता है। इसकी एक वजह यह भी है क्योंकि यह पृथ्वी से काफी नजदीक है, जो दूसरों की तुलना में छोटी आकाशगंगा है।

आकाशगंगा, क्या होती है 
काफी सारे ग्रह मिलकर एक सौरमंडल बनाते हैं और लाखों-करोड़ों ग्रह मिलकर आकाशगंगा बनाते हैं। जैसे हमारी पृथ्वी अपने सौरमंडल का हिस्सा है और यह सौरमंडल आकाशगंगा का हिस्सा है।

Similar News