new zealand: मस्जिद हमले में घायल 6 भारतीयों की मौत, मृतकों में 4 गुजरात के

new zealand: मस्जिद हमले में घायल 6 भारतीयों की मौत, मृतकों में 4 गुजरात के

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-16 16:01 GMT

डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हुए आतंकी हमलों में 6 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। मरने वालों में गुजरात के 4 और हैदराबाद के 2 लोग शामिल हैं, सभी न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की 2 मस्जिदों में गोलीबारी के दौरान घायल हो गए थे।

हमले में वडोदरा के 27 वर्षीय रमीज व्होरा औ 58 वर्षीय आरिफ व्होरा की मौत हो गई है, रमीज 7 साल से अपनी पत्नी के साथ क्राइस्टचर्च में रह रहे थे, जबकि उनके पिता हाल ही में न्यूजीलैंड पहुंचे थे, इसके अलावा नवसारी के जुनेद युसुफ कारा भी हमले में मारे गए हैं। 

इसके अलावा हमले में भरुच के लुनाार गांव के रहने वाले मूसा वली सुलेमान पटेल  भी घायल हुए थे, जिनकी शनिवार दोपहर मौत हो गई। साथ ही हैदराबाद के फरहाज अहसान की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

रेड क्रॉस ने बताए गुमशुदा लोगों के नाम
हमले में लापता लोगों के रेड क्रॉस ने नाम बताए हैं, इनमें महबूब खोखर, आरिफ वोरा, मोहम्मद इमरान खान, अनसी करिप्पाकुलम अलीबावा और रमीज  शामिल हैं। न्यू जीलैंज में भारत के लगभग दो लाख लोग रहते हैं। इनमें 30,000 के करीब छात्र हैं।

 

 

 

Similar News