नाइजीरिया: समुद्री लुटेरों की कैद से छुड़ाए गए 18 भारतीय, बोनी द्वीप से हुए थे अगवा

नाइजीरिया: समुद्री लुटेरों की कैद से छुड़ाए गए 18 भारतीय, बोनी द्वीप से हुए थे अगवा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-23 04:54 GMT
नाइजीरिया: समुद्री लुटेरों की कैद से छुड़ाए गए 18 भारतीय, बोनी द्वीप से हुए थे अगवा

डिजिटल डेस्क, एबूजा। नाइजीरिया के समुद्री तट के पास समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए 18 भारतीयों को छुड़ा लिया गया है। यह जानकारी रविवार को "नाइजीरिया में भारतीय मिशन" द्वारा दी गई। नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने अपने ट्विटर अकाउंट "इंडिया इन नाइजीरिया" में लिखा कि "नाइजीरियन नेवी और शिपिंग कंपनी ने 3 दिसंबर को MT Nave कॉन्स्टेलेशन से बंधक बनाए गए 18 भारतीय नागरिकों को छुड़ाए जाने की पुष्टि की है। उन्हें सुरक्षित छुड़ाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।"

 

 

गौरतलब है कि 3 दिसंबर को नाइजीरियन बोनी द्वीप के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले "VLCC NAVE कॉन्स्टेलेशन" जहाज को समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया था। कब्जे में लिए गए इस जहाज पर 19 लोगों को अगवा किया गया था, जिनमें 18 भारतीय शामिल थे। इस घटना के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने अफ्रीकी अधिकारियों से संपर्क किया था। इसके बाद भारतीयों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए भारतीय मिशन ने नाइजीरियन सरकार के साथ कार्य किया था।

Tags:    

Similar News