कोविड-19: फ्रांस में एक दिन में 541 की मौत, पूरी दुनिया में 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित

कोविड-19: फ्रांस में एक दिन में 541 की मौत, पूरी दुनिया में 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-09 08:41 GMT
कोविड-19: फ्रांस में एक दिन में 541 की मौत, पूरी दुनिया में 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) महामारी से संक्रमितों की वैश्विक संख्या 15 लाख से भी अधिक हो गई है। पूरी दुनिया में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 1,521,253 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 88,592 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,32,083 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के कुल 43,5160 मामलों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। 148,220 मामलों के साथ स्पेन दूसरे और 139,422 मामलों के साथ इटली तीसरे स्थान पर है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के जुटाए गए डेटा के अनुसार, महामारी से संक्रमित एक लाख से अधिक मामलों वाले देशों में फ्रांस और जर्मनी भी शामिल हैं। 

फ्रांस में एक दिन में 541 मौत
फ्रांस में कोरोनावायरस महामारी के चलते पिछले 24 घंटों में 541 मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 7,632 रहा। हेल्थ के डायरेक्टर जनरल जेरिस सॉलोमन ने इस बात की जानकारी दी। सॉलोमन ने कहा कि देश के स्वास्थ्य अधिकारी तकनीकी समस्याओं के चलते बुधवार को इसमें बुजुर्गों की मौत का आंकड़ा नहीं दे सके थे।

अमेरिका में 24 घंटें में 2000 लोगों की मौत, मामलों का आंकड़ा 4 लाख पार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा, तकनीकी समस्याओं के कारण हेल्थ अथॉरिटी बुधवार को बुजुर्गों के लिए केयर एस्टेब्लिशमेंट में दर्ज मानवीय नुकसानों को अपडेट नहीं कर सकी, जो कि 3,237 है। इसका सीधा मतलब है कि कोरोनावायरस के चलते देश में अब तक कुल 10,869 लोगों की मौत हुई है और दिया गया आधिकारिक आंकड़ा अधूरा है। फ्रांस में महामारी के चलते पहली मौत 14 फरवरी को एक 80 वर्षीय चीनी पर्यटक के रूप में दर्ज हुई थी।

भारत से दवा मिलने पर बोले ट्रंप- हम कभी नहीं भूलेंगे ये मदद, मोदी ने कहा- मिलकर जीतेंगे जंग

सॉलोमन ने डेली कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि वर्तमान में 7,148 लोगों को आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा गया है। इससे एक दिन पहले ही 17 लोगों को इंटेंसिव केयर में रखा गया था, जो कि दैनिक आईसीयू में भर्ती होने वाले लोगों के आंकड़े से कम है। कई हफ्तों के बाद इस संख्या में कमी आई है और यह फ्रांस के हेल्थ सिस्टम के लिए राहत की खबर है। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 21,254 लोगों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और प्रत्येक दिन इनकी संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है।

कोरोना संकट: ब्राजीली राष्ट्रपति ने मोदी को लिखी चिट्ठी, भारत की मदद को बताया "संजीवनी बूटी"

 

 

 

Tags:    

Similar News