पश्चिम अफ्रीकी देशों में चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ समूह का ऑनलाइन प्रशिक्षण

पश्चिम अफ्रीकी देशों में चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ समूह का ऑनलाइन प्रशिक्षण

IANS News
Update: 2020-04-27 19:30 GMT
पश्चिम अफ्रीकी देशों में चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ समूह का ऑनलाइन प्रशिक्षण

बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की व्यवस्था में 25 अप्रैल को बुर्किना फासो में महामारी-विरोधी चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ समूह ने पश्चिम अफ्रीकी देशों में बहुराष्ट्रीय चिकित्सा दलों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।

अफ्रीका में बुर्किना फासो, नाइजर, गिनी-बिसाऊ, सेनेगल, सिएरा लियोन, केप वर्डे, बेनिन, चाड, लाइबेरिया, गिनी, गाम्बिया, माली, टोगो, घाना आदि 14 देशों के चिकित्सा सहायता दलों और विशेषज्ञ समूहों के 242 सदस्यों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया।

चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ समूह के उप प्रमुख लांग लांग ने इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता की। चीनी विशेषज्ञों ने नये कोरोनावायरस निमोनिया के निदान और उपचार विकल्प और महामारी में चिकित्सकों के सुरक्षात्मक उपाय आदि विषयों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। साथ ही चीनी विशेषज्ञों ने वुहान में सहायता प्रदत्त चिकित्सकों के अनुभव साझा किया और संबंधित सवालों के जवाब दिये।

बुर्किना फासो में महामारी-रोधी चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ समूह के 12 सदस्य मुख्य तौर पर थ्येनचिन केंद्रीय अस्पताल और थ्येनचिन रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र से हैं। यह विशेषज्ञ समूह 26 अप्रैल को बुर्किना फासो पहुंचे और अगले 14 दिनों तक बुर्किना फासो में ही काम करेंगे।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags:    

Similar News