न्यूजीलैंड में महिला उम्मीदवारों के लिए 2 लाख से अधिक अपमानजनक ट्वीट किए गए

न्यूजीलैंड में महिला उम्मीदवारों के लिए 2 लाख से अधिक अपमानजनक ट्वीट किए गए

IANS News
Update: 2020-10-30 08:30 GMT
न्यूजीलैंड में महिला उम्मीदवारों के लिए 2 लाख से अधिक अपमानजनक ट्वीट किए गए
हाईलाइट
  • न्यूजीलैंड में महिला उम्मीदवारों के लिए 2 लाख से अधिक अपमानजनक ट्वीट किए गए

वेलिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में 17 अक्टूबर के आम चुनावों के लिए जब प्रचार चल रहा था, तब 200,000 से अधिक अपमानजनक ट्वीट के जरिए महिला उम्मीदवारों पर निशाना साधे गए, जिनमें प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न भी शामिल थी। शुक्रवार को इसका खुलासा हुआ।

समाचार पत्र द न्यूजीलैंड हेराल्ड के अनुसार, प्रचार अभियानों के दौरान, अपमानजनक ट्वीट्स को खोजने और उनका मुकाबला करने के लिए काम कर रहे, पैरिटी बॉट ने 200,000 से अधिक अपमानजनक ट्वीट को पिक किया, जिसमें सबसे अधिक अर्डर्न, विपक्ष के नेता जूडिथ कोलिन्स और सांसद क्लोई स्वारब्रिक को निशाना बनाया गया।

क्रिएटिव टेक्नोलॉजिस्ट जैकलीन कॉमर, जो ऑटरे लैब्स के साथ पहली बार न्यूजीलैंड में इस तकनीक को लाने के लिए काम कर रही हैं, ने कहा कि बॉट ने फिल्टर के साथ मशीन-लनिर्ंग मॉडल के माध्यम से उम्मीदवारों को किए गए अपमानजनक ट्वीट का पता लगाया।

उन्होंने कहा, हालांकि, बॉट ने पूरी तरह से महिला उम्मीदवारों पर ध्यान केंद्रित किया जिसका मकसद सोशल मीडिया पर महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले अपमानजनक संदेशों को लेकर जागरूकता लाना था।

न्यूजीलैंड में पुरुष उम्मीदवारों के लिए अपमानजनक संदेशों की तुलना करने के लिए कोई डेटा नहीं था।

महिलाओं को अक्सर भयानक संदेश प्राप्त होते हैं, जिसमें यौन हिंसा, दुष्कर्म और मौत की धमकियों के बारे में होते हैं।

हाल ही में हुए चुनावों में अर्डर्न ने दूसरे कार्यकाल के लिए जबरदस्त जीत हासिल की है।

उनकी लेबर पार्टी ने 49 फीसदी वोट हासिल किए।

चुनाव के आधिकारिक परिणाम 6 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

वीएवी-एसकेपी

Tags:    

Similar News