पुर्तगाल ने अपनी 85 प्रतिशत आबादी का किया टीकाकरण

कोविड-19 पुर्तगाल ने अपनी 85 प्रतिशत आबादी का किया टीकाकरण

IANS News
Update: 2021-10-10 07:30 GMT
पुर्तगाल ने अपनी 85 प्रतिशत आबादी का किया टीकाकरण

डिजिटल डेस्क, लिस्बन। देश के स्वास्थ्य महानिदेशक ग्रेका फ्रीटास ने कहा कि पुर्तगाल ने कोविड -19 के खिलाफ अपनी 85 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण पूरा कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रीटास ने लूसा समाचार एजेंसी को बताया कि पुर्तगाल ने टीकाकरण के चलते सभी को प्रथिमिकता दी है। उन्होंने जनता और स्वास्थ्य पेशेवरों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया, जिनकी वजह से पुर्तगाल ने वैश्विक टीकाकरण दौड़ का नेतृत्व करने में कामयाबी हासिल की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, देश में लगभग 15.3 मिलियन कोविड -19 वैक्सीन की खुराक दी गई है, जिससे 8.4 मिलियन लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। इसके अलावा, पुर्तगाल 12 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों का टीकाकरण भी कर रहा है, जिसमें 83 प्रतिशत ने अपना टीकाकरण पूरा कर लिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार की सुबह तक, पुर्तगाल ने कुल 1,074,813 कोविड -19 मामले और 18,027 मौतें दर्ज की है।

(आईएएनएस)

 

Tags:    

Similar News