इंडोनेशिया सुनामी: अब तक 1,234 की मौत, भारत ने राहत सामग्री से भरा जहाज भेजा

इंडोनेशिया सुनामी: अब तक 1,234 की मौत, भारत ने राहत सामग्री से भरा जहाज भेजा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-28 11:43 GMT
हाईलाइट
  • अस्पतालों में इस समय घायलों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है
  • इंडोनेशिया में एक शक्तिशाली भूकंप और सुनामी ने कहर बरपाया।
  • शुक्रवार को मची इस तबाही के बाद मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप और सुनामी ने जबरदस्त कहर बरपाया है। सुलावेसी आइलैंड पर आए भूकंप के बाद पालु शहर में सुनामी ने दस्तक दी, जिसमें मरने वालों की संख्या 1,234 पहुंच गई है। शुक्रवार को आई इस आफत का असर अब तक तटीय इलाकों के आसपास देखा जा रहा है। करीब 540 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बताया कि त्रासदी वाली जगह पर मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। बता दें कि पालू मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी है।

 

 

Similar News