जानी दुश्मन बने जिगरी यार, सनकीपन में भी दोनों एक समान !

जानी दुश्मन बने जिगरी यार, सनकीपन में भी दोनों एक समान !

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-12 05:58 GMT
जानी दुश्मन बने जिगरी यार, सनकीपन में भी दोनों एक समान !
हाईलाइट
  • दोनों के लिए ग्लोबल वार्मिंग है 'फेक न्यूज'
  • दोनों को मीडिया पर भरोसा नहीं
  • दोनों खुद को मानते हैं सर्वश्रेष्ठ
  • दोनों नहीं करते LGBT का समर्थन
  • मंगलवार को दुनिया के दो सबसे बड़े दुश्मन अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के शासकों ने सिंगापुर में मुलाकात की।

डिजिटल डेस्क। मंगलवार को दुनिया दो सबसे बड़े दुश्मन अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के शासकों ने सिंगापुर में मुलाकात की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तनाशाह शासक किम जोंग उन की मुलाकात की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि एक वक्त था जब ट्रंप और किम जोंग एक दूसरे के खिलाफ जहर उगलते नजर आते हैं। ये दोनों देश एक दूसरे को इस कदर नापसंद करते थे कि लगता था मानों कभी-कभी भी जंग का ऐलान कर देंगे, लेकिन आज ये दोनों एक साथ है बैठक कर रहे हैं तो पूरी दुनिया ही हैरान है। 

दरसअल इन दोनों शासकों की मुलाकात शायद इसलिए भी संभव हो सकी है क्योंकि दोनों ही एक जैसा सोचते हैं। दोनों सिंगापुर में इस तरह मिले हैं जैसे मेले में बिछड़े दो भाई कई सालों बाद मिले हों। ये दोनों भले भी सगे या दूर के भाई ना हों लेकिन सनकीपन में जरूर भाई मालूम होते हैं। आज हम आपको इन दोनों की कुछ ऐसी सनकी बातों, आदतों और फैसलों से वाकिफ कराएंगे, जिन्हें जानकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि ये दोनों एक दूसरे से राजनीति से कम और सनकीपन से ज्यादा जुड़े हुए हैं।  

 

 

दोनों खुद को मानते हैं सर्वश्रेष्ठ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने जो काम किए हैं, वो अमेरिका के इतिहास में किसी भी प्रेसिडेंट ने नहीं किए। ट्रंप अपने अधिकारियों की बात नहीं सुनते और इसी रवैये के कारण कई अधिकारी व्हाइट हाउस छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, किम जोंग उन भी अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। ये तानाशाह तो जब अपने अधिकारियों से नाराज हो जाता है तो उनकी हत्या भी कर देता है।

 

 

दोनों के लिए ग्लोबल वार्मिंग है "फेक न्यूज"

दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है और ट्रंप ने तो आते ही पेरिस समझौते से अपने आप को अलग कर दिया था। ट्रंप कई बार युद्ध की धमकी भी दे चुके हैं। वैसे ही, किम जोंग उन भी आए दिन परमाणु परीक्षण कर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या की धज्जियां उड़ाता रहा है।

 

दोनों को मीडिया पर भरोसा नहीं

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी मीडिया पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। ट्रंप का अपने देश के मीडिया से इतना विश्वास उठ गया है कि उन्होंने अपना एक ऑनलाइन न्यूज चैनल तक लॉन्च कर दिया। वहीं, किम जोंग उन ने अपने देश में मीडिया को बिल्कुल आजादी नहीं दी है, वहां अगर कोई अलग से मीडिया हाउस से खोलना चाहे तो इसके लिए कड़ी सजा का सामना करना होता है। 

 

 

दोनों नहीं करते LGBT का समर्थन

जब भी कभी समलैंगिक या ट्रांसजेंडर की बात आती है तो ये दोनों नेता सोचते हैं कि इन लोगों को तो खत्म किया जाना चाहिए। दोनों के अनुसार, LGBT समाज का हिस्सा नहीं है।
अब आपको बताएंगे किम जोंग उन की वो हरकते जो उसे तनाशाह शासक बनाती है।  किम जोंग उन उत्तर कोरिया का एक ऐसा तानाशाह जिसकी सनक के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वो ऐसा तानाशाह है जो किसी पर रहम नहीं करता किसी को मौत की सजा देना उसके लिए मजाक है। उसके सामने जुबान खोलना मना है। 

 

 

किम जोंग उन की कुछ बातें इस कदर अजीब है कि पूरी दुनिया में उसकी आलोचना होती है। आइए जानते है किम जोंग के सनकीपन को।

 

 

पोर्न मैगजीन पढ़ता था जोंग

किम जोंग ने स्विट्जरलैंड में पढ़ाई की। जोंग पढ़ाई में अच्‍छे नहीं थे उन्‍हें बॉस्‍केटबॉल पंसद था। कहा जाता है कि किम जोंग स्विटजरलैंड के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बर्न में पढ़ा। वो भी दूसरे नाम से, बर्न स्कूल में किम का नाम पाक उन था। जोंग स्‍कूल में पोर्न मैगजीन पढ़ता था, किम को पोर्न मैगजीन छुपाते हुए स्कूल में पकड़ा गया था।

प्लास्टिक सर्जरी से बदली शक्ल

किम जोंग ने 27 साल की उम्र में साल 2000 में प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपनी शक्ल भी बदलवाई थी, क्योंकि वो अपने दादा किम अल संग की तरह दिखना चाहता था। किम अल संग जैसी लोकप्रियता पाने के लिए उसने सर्जरी करवाई। किम के पास नाइकी ब्रांड के जूतों का पूरा कलेक्शन है।

अंकल को मौत की सजा

किम जोंग ने साल 2013 में अपने ही अंकल को बेरहमी से मरवा दिया था। किम जोंग ने अपने अंकल को भूखे शिकारी कुत्तों के सामने डलवा दिया था। 120 शिकारी कुत्तों ने किम के अंकल जेंग सेंग को नोच-नोचकर मार डाला था। किम जोंग को लगने लगा था कि अंकल का कद उससे बड़ा हो रहा है इसलिए उन्हें कुत्तों को खिला दिया।

बुआ को दिया जहर

किम ने अपनी बुआ को भी जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। उत्तर कोरिया में बुआ की मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया गया। किम जोंग ने लाख कोशिश की कि बुआ की मौत की वजह दुनिया के सामने न आए लेकिन मई 2015 में कोरिया से भागे एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने सनसनीखेज खुलासा किया कि किम ने ही अपनी बुआ की हत्या करवाई है।

झपकी लेने पर दी मौत की सजा

किम जोंग ने उत्तर कोरिया के रक्षा प्रमुख ह्योंग योंग को ही मरवा दिया। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने किम जोंग के सामने झपकी लेने की हिमाकत कर दी थी। एक मीटिंग के दौरान रक्षा प्रमुख को झपकी आ गई थी। उस मीटिंग को खुद तानाशाह किम जोंग ले रहा था। किम जोंग ने मीटिंग से रक्षा प्रमुख को गिरफ्तार करवा दिया और उसे एंटी एयर क्राफ्ट गन से उड़वा दिया।

जो नहीं रोया उसकी मौत

चार साल पहले जब किम जोंग के पिता किम जोंग इल की मौत हुई थी। तब भी कई लोगों को मौत की सजा दी गई थी। दरअसल किम जोंग ने फरमान सुनाया था कि जब उसके पिता का जनाजा निकलेगा तो सभी को रोना पड़ेगा। उस रोज प्योंगयांग की सड़कों पर हजारों लोग रहे थे, लेकिन जो नहीं रोया उसकी मौत आ गई।


लाउडस्पीकर से बौखलाया तानाशाह

अगस्त 2015 में दक्षिण कोरिया ने बॉर्डर पर लाउडस्पीकर लगाकर अपना प्रोपेगेंडा बजाना शुरु कर दिया था। इस बात से उत्तर कोरिया का तानाशाह किम बौखला गया। किम ने आर्मी और तोपों को सीमा की तरफ रवाना करते हुए अल्टीमेटम दे दिया कि अगर लाउडस्पीकर बंद नहीं किए गए तो वो युद्ध छेड़ देगा।

 

 

ट्रंंप भी किम जोंग की तरह है सनकी

किम जोंग की तरह डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी सनकी हरकतों में पीछे नहीं हैं। उनकी आदतों पर हैरानी इस बात की होती है कि अमेरिका जैसा देश जो पूरी दुनिया में अपने खुले विचारों के लिए जाना जाता है, उस देश का राष्ट्रपति ऐसा कैसे हो सकता है जिसका नाम सम्मान देने के लिए नहीं बल्कि मजाक बनाने के लिए लिया जाता हो। आइए जानते है ट्रंप के बारे में कुछ रोचक बातें।

 

- ट्रंप हर मामले में एक ही नीति अपनाते हैं, "पहले अमेरिका" जिससे दूसरे देशों को काफी नुकसान होता है।

- ट्रंप के मुताबिक भारतीय और चीनी अमेरिकी लोगों से नौकरियां छीन रहे हैं। 

- ट्रंप लोगों से हाथ मिलाना पसंद नहीं करते, उनका मानना है कि बार-बार हाथ मिलाने से हाथों को साफ करना पड़ता है।

- ट्रंप शराब नहीं पीते, लेकिन एक वोडका ब्रांड के मालिक है।

- ट्रंप ने खुद के नाम का एक गेम लॉन्च किया "ट्रंप" 

- ट्रंप को काले लोगों से अपने पैसे गिनवाना पसंद नहीं है।

- ट्रंप ने 375 हजार डॉलर खर्च कर के खुद का ही एक एपिसोड बनवाया ताकि खुद को दिखा सकें

- ट्रंप ने एक बिल मेहर नाम के व्यक्ति पर केवल इसलिए मुकदमा किया था क्योंकि मेहर ने ट्रंप को मंकी कह दिया था।

- ट्रंप को स्कोटलैंड यूनिवर्सिटी ने ट्रंप को सफल बिजनेसमैन होने पर डिग्री दी थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया था।

- ट्रंप की ये ख्वाहिश है कि वो अगले जन्म में काले (नीग्रो) बनकर पैदा हो।

- ट्रंप ने कई WWE रेसलिंग मैच को होस्ट भी किया है।

- ट्रंप कई बार भद्दे कमेंट कर चुके हैं।

- ट्रंप को ये कतई पसंद नहीं है कि जब वो बोल रहे हों तो कोई बीच में बोले।

- ट्रंप पिज्जा भी कांटा-छुरी से खाते हैं।

Similar News