क्या तीसरी शादी करने जा रहे हैं विजय माल्या?

क्या तीसरी शादी करने जा रहे हैं विजय माल्या?

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-28 11:46 GMT
क्या तीसरी शादी करने जा रहे हैं विजय माल्या?

डिजिटल डेस्क, लंदन। भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ का चुना लगाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि विजय माल्या अपनी गर्लफ्रेंड पिंकी ललवानी से इसी साल शादी कर सकते हैं। बता दें कि विजय माल्या और पिंकी ललवानी साल 2011 से रिलेशन में हैं। दो हफ्ते पहले ही दोनों ने लिव-इन में रहने की सालगिरह मनाई थी।

विजय माल्या ने साल 2011 में पिंकी ललवानी को फ्लाइट अटेंडेंट की जॉब ऑफर की थी। इसके बाद से दोनों कई इवेंट्स में साथ-साथ देखे जाने लगे। किंगफिशर एयरलाइंट में एयर होस्टेस की जॉब के साथ-साथ पिंकी ने माल्या की कई पार्टियों को होस्ट किया। वे किंगफिशर के ऐड में भी देखी गई थी। किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी उन्होंने फोटोशूट कराया था। साल 2016 में जब माल्या बैंकों को 9000 करोड़ की चपत लगागर देश से फरार हुए, तब पिंकी लालवानी भी उनके साथ देश छोड़कर चली गई थी।

बता दें कि विजय माल्या ने पहली शादी भी एक एयर होस्टेस से की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा तैयबजी है। वे एयर इंडिया एयरलाइंस में एयर होस्टेस थी। समीरा से उनकी शादी 1986 में हुई थी। सिद्धार्थ माल्या, विजय माल्या और समीरा के ही बेटे हैं। इसके बाद विजय माल्या ने समीरा को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी। माल्या ने दूसरी शादी अपने दोस्त की बीवी से साल 1993 में की थी। माल्या की दूसरी पत्नी का नाम रेखा है। पत्नी रेखा से उन्हें दो बटियां हैं। एक का नाम लीना है और दूसरी का नाम तान्या है।

गौरतलब है कि विजय माल्‍या भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फरार हैं और लंदन में रह रहे हैं। 2 मार्च 2016 से ही माल्या लंदन में रह रहे हैं। ईडी और सीबीआई को माल्या की तलाश है। ED कई बार विजय माल्या को समन भेज चुका है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट  और FERA उल्लंघन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट, विजय माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुकी है। उनका पासपोर्ट भी रद्द किया जा चुका है। इसी साल फरवरी में भारत ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की भी अपील की थी।

Similar News