पुतिन ने मैक्रों के साथ बातचीत में यूक्रेन को हथियार देना बंद करने का किया आग्रह

रूस यूक्रेन युद्ध पुतिन ने मैक्रों के साथ बातचीत में यूक्रेन को हथियार देना बंद करने का किया आग्रह

IANS News
Update: 2022-05-04 03:30 GMT
पुतिन ने मैक्रों के साथ बातचीत में यूक्रेन को हथियार देना बंद करने का किया आग्रह
हाईलाइट
  • पुतिन ने कहा कि रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंध वैश्विक खाद्य असुरक्षा को बढ़ा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पश्चिमी देशों से यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करने का आग्रह किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्रेमलिन के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने मैक्रों को मारियुपोल से नागरिकों को निकालने में रूस के प्रयासों के बारे में बताया।

रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों से कीव को हथियार देना बंद करने का आग्रह करते हुए कहा कि रूस बातचीत के लिए तैयार है।पुतिन ने कहा कि रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंध वैश्विक खाद्य असुरक्षा को बढ़ा रहे हैं।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News