यूक्रेन से युद्ध के खिलाफ रूस में उठी आवाज, पुतिन के फैसले पर उनकी धर्म पुत्री ने आक्रोश व्यक्त किया

रूस-यूक्रेन विवाद यूक्रेन से युद्ध के खिलाफ रूस में उठी आवाज, पुतिन के फैसले पर उनकी धर्म पुत्री ने आक्रोश व्यक्त किया

Anupam Tiwari
Update: 2022-02-26 15:33 GMT
यूक्रेन से युद्ध के खिलाफ रूस में उठी आवाज, पुतिन के फैसले पर उनकी धर्म पुत्री ने आक्रोश व्यक्त किया
हाईलाइट
  • सोशल मीडिया पर रूसी 'नो वॉर' हैशटैग के साथ अभियान चला रहे हैं

डिजिटल डेस्क, मॉस्को।  यू्क्रेन और रूस के बीच जारी जंग को लेकर रूस में वहां के नागरिक विरोध करना शुरू कर दिए है। सोशल मीडिया पर अपने ही देश के खिलाफ यूक्रेन पर हमले को लेकर निंदा कर रहे है। राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन द्वारा हमले का आदेश दिए जाने के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया है।

इस हमले अब तक दर्जनों नागरिकों की जान जा चुकी है। सोशल मीडिया पर रूसी नो वॉर  हैशटैग के साथ अभियान चलाया जा रहा है। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की कथित धर्म पुत्री सीनिया सबचक और कई प्रमुख रूसी सेलिब्रेटी ने भी यूक्रेन पर अपने देश के आक्रमण के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर विरोध जताया है। हालांकि सीनिया सबचक ने सार्वजनिक रूप से इनकार किया था कि वह पुतिन की धर्म पुत्री हैं। लेकिन उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया था कि पुतिन उनके बपतिस्मा में शामिल हुए थे। 

अपने ही घर में रूस को झेलना पड़ रहा विरोध!

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को अपने ही घर में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई नामीं हस्तियां भी अपने सोशल मीडिया  प्रोफाइल पर हैशटैग नो वॉर के साथ ब्लैक स्क्वेयर शेयर किए हैं। ब्लैक स्क्वायर पोस्ट करने वालों में सोसाइलाइट और पूर्व रूसी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सीनिया सबचक भी हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सीनिया सबचक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि युद्ध शुरू हो गया है, युद्ध हमारी जमीन पर नहीं बल्कि हमारे लोगों के साथ है। हम रूसी आने वाले कई वर्षों तक आज के परिणामों से निपटेंगे। 


रूस- यूक्रेन जंग पर 32 वर्षीय फुटबॉलर फाइडर स्मोलोव ने सोशल मीडिया पर अपने देश की निंदा करने वाले रूस के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को तौर पर पहचान बनाने वाले फाइडर स्मोलोव इन इंस्टाग्राम पर नो वॉर लिखकर शांति की अपील की है। 

Tags:    

Similar News