सऊदी अरब ने किए वीजा नियमों में बदलाव, भारत को मिलेगा ये फायदा

सऊदी अरब ने किए वीजा नियमों में बदलाव, भारत को मिलेगा ये फायदा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-22 06:42 GMT
सऊदी अरब ने किए वीजा नियमों में बदलाव, भारत को मिलेगा ये फायदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब अपने वीजा नियमों में बड़े बदलाव किए है। वीजा नियमों में बदलाव के बाद भारत के लोगों के लिए सऊदी अरब जाना और भी आसान हो जाएगा। दरअसल सऊदी अरब को इलेक्ट्रॉनिक वीजा शुरू करने के लिए सभी जरूरी और सरकारी मंजूरियां मिल गई है। जल्द ही इसकी शुरुआत भी हो जाएगी। इतना हीं नहीं सऊदी अरब में पर्यटन मामलों के सर्वोच्च अधिकारी प्रिंस सुल्तान बिन सलमान की माने तो नए टूरिस्ट वीजा की फीस जितना संभव हो पाएगा उतनी कम रखी जाएगी।

 

पर्यटकों का आकर्षित करने की कवायद

वीजा नियमों में बदलाव की पूरी कवायद पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए की जा रही है। वैसे तो सऊदी अरब प्राकृतिक सुंदरता के लिहाज से बेहद सुंदर देश है। लेकिन देश में कई सारे ऐसे प्रतिबंध है जो सैलानियों को कही न कही पसंद नहीं आते है। यहां पर  महिला और पुरुषों के मुक्त रूप से मिलने जुलने, शराब और महिलाओं के ड्राइविंग पर लंबे समय तक प्रतिबंध रहा है। लेकिन हाल ही में सऊदी अरब ने नियमों में कई सारे बदलाव किए है। नए नियमों में महिलाओं को पुरुषों का फुटबॉल मैच देखने की अनुमति दी गई है।  वहीं महिलाओं पर ड्राइविंग के लिए लगी पाबंदी भी हटा दी गई है। इतना ही नहीं महिला-पुरुष अब राष्ट्रीय उत्सवों के दौरान आपस में मिल जुल सकते है। इसके बाद अब वीजा के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है।

 

तेल पर कम करना चाहते हैं निर्भरता

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान वीजा के नियमों को आसान और ऑनलाइन करना चाहते हैं। फिलहाल केवल तीन महीनों के लिए ही प्रवेश वीजा सऊदी अरब देता है। सलमान देश की अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता कम करना चाहते हैं और इसके लिए वह आर्थिक और सामाजिक सुधारों को तवज्जो दे रहे हैं। पर्यटन वीजा की शुरुआत को भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है। प्रिंस मोहम्मद ने अगस्त में घोषणा की थी कि लाल सागर में बसे 50 द्वीपों को जोड़कर एक बड़ा लग्जरी रिजॉर्ट बनाया जाएगा।

Similar News