अमेरिका: न्यू जर्सी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 6 घायल

अमेरिका: न्यू जर्सी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 6 घायल

IANS News
Update: 2020-09-14 07:00 GMT
अमेरिका: न्यू जर्सी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 6 घायल
हाईलाइट
  • न्यू जर्सी में गोलीबारी
  • दो की मौत

डिडिटल, डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी में स्थित एक विश्वविद्यालय के करीब एक ऑफ कैम्पस पार्टी में चली गोली में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रटगेर्स पुलिस के हवाले से कहा है कि शूटिंग की घटना रविवार को न्यू ब्रून्सविक के जेलाफील्ड सट्रीट पर स्थित रटगेर्स विश्वविद्यालय के करीब हुई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि कितने आरोपियों ने गोलियां चलाकर पार्टी में शामिल लोगों को निशाना बनाया।

पुलिस ने पाया है कि आठ लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। आरोपियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय पुलिस ने लोगों से कहा है कि उनके पास आरोपियों से जुड़ी जो भी जानदारी है, वह उससे साझा करें।

 

Tags:    

Similar News