पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हमलावरों ने रुकवाई 6 बसें, 14 यात्रियों को गोली मारी

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हमलावरों ने रुकवाई 6 बसें, 14 यात्रियों को गोली मारी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-18 06:24 GMT
हाईलाइट
  • करांची से ग्वादर जा रही 5 से 6 बसों को हमलावरों ने रुकवाया उसके बाद यात्रियों को अपना निशाना बनाया।
  • बलूचिस्तान में हमलावरों ने ली 14 यात्रियों की जान
  • बस रुकवा कर मारी गोलियां
  • 2 यात्रियों ने भागकर बचाई जान

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमलावरों ने एक बस में सवार 14 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बस में सवार 2 यात्री किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। करांची से ग्वादर जा रही 5 से 6 बसों को हमलावरों ने रुकवाया उसके बाद यात्रियों को अपना निशाना बनाया। अभी तक हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हमलावरों का पता लगाने में भी पुलिस नाकाम साबित हुई है। बता दें कि पिछले सप्ताह क्वेटा में हजारा समुदाय को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया था। इसमें 20 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस और अन्य एजेंसियां क्वेटा मामले की जांच पूरी भी नहीं कर पाईं कि बलूचिस्तान में फिर से वारदात हो गई। 

बता दें कि गुरुवार को बुजी टॉप इलाके के मकरान कोस्टल हाईवे पर 15 से 20 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच के बहाने नीचे उतारा। बस से कुल 16 यात्रियों को उतारा गया था। अभी यह पता नहीं चल सका है कि हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था। हमले में बचने वाले 2 लोगों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान के मस्तुंग इलाके में 2015 में इसी तरह की घटना हुई थी। तब हमलावरों ने करांची जाने वाली बस से 24 लोगों को उतारकर अगवा कर लिया था। उनमें से 19 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

 

Tags:    

Similar News