चीनी नेशनल स्टेडियम में बर्फ बनाने वाला पानी पीने के पानी के मानक से भी अधिक योग्य

आइस हॉकी खेल चीनी नेशनल स्टेडियम में बर्फ बनाने वाला पानी पीने के पानी के मानक से भी अधिक योग्य

IANS News
Update: 2021-11-22 13:00 GMT
चीनी नेशनल स्टेडियम में बर्फ बनाने वाला पानी पीने के पानी के मानक से भी अधिक योग्य
हाईलाइट
  • बर्फ बनाने वाले पानी को परत दर परत फिल्टर

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीनी नेशनल स्टेडियम 2008 पेइचिंग ओलंपिक खेलों के तीन मुख्य स्थलों में से एक है। 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में पुरुषों की आइस हॉकी और महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन यहां किया जाएगा साथ ही पेइचिंग पैरालंपिक खेलों के पैरा आइस हॉकी खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।

दो साल के उन्नयन और पुनर्निर्माण परियोजना के बाद नेशनल स्टेडियम ने उत्तर की ओर एक नया आइस हॉकी प्रशिक्षण हॉल भी बनाया गया है। नेशनल स्टेडियम ने दो आइस हॉकी आइस सरफेस बनाए हैं। एक शीतकालीन ओलंपिक के आधिकारिक आइस हॉकी खेलों के लिए, और दूसरा वार्म-अप के प्रशिक्षण के लिए।

बर्फ बनाने वाले पानी को परत दर परत फिल्टर किया गया है जो न केवल पीने के पानी के मानक को पूरा करता है बल्कि पीने के पानी के मानक से भी अधिक है।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News