रूस से मिलीभगत पर ट्रंप का बयान, भूत का शिकार करने की हो रही कोशिश

रूस से मिलीभगत पर ट्रंप का बयान, भूत का शिकार करने की हो रही कोशिश

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-17 03:47 GMT
रूस से मिलीभगत पर ट्रंप का बयान, भूत का शिकार करने की हो रही कोशिश
हाईलाइट
  • ट्रंप और पुतिन दोनों ही इस बात से इनकार कर चुके हैं
  • ट्रंप ने केस की जांच कर रहे रॉबर्ट मूलर पर निशाना साधा है
  • रूस पर अमेरिकी चुनाव में दखल के आरोप लगते रहे हैं

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में 2016 के दौरान हुए अमेरिकी चुनाव में रूस की दखल के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों इस बात से इनकार करते रहे हैं। यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर विवादित बयान दे दिया है। ट्रंप ने कहा कि मेरे रूस के साथ कोई संबंध नहीं है, फिर भी भूत का शिकार करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Similar News