नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमले, 31 लोगों की मौत

नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमले, 31 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-17 12:23 GMT
नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमले, 31 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
  • करीब 31 लोगों के मारे जाने की खबर है।
  • नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमलों ने दहशत फैला दी है।

डिजिटल डेस्क, अबुजा। नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमलों ने दहशत फैला दी है। इन हमलों में करीब 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। इन हमलों के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोको हरम के एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया। मिलिशिया नेता ने रविवार को इस घटना के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध बोको हराम के जिहादियों ने घटना को अंजाम दिआ है।

 

 

एक अधिकारी ने बताया कि दूसरा हमला रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट से किया गया। इस हमले में ईद मनाकर वापस लौट रहे लोगों को निशाना बनाया गया। हालांकि अभी तक आतंकी संगठन बोको हराम ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस हमले में कई लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं,जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है, इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है।

 

 

शनिवार को भी अफगानिस्तान के नगरहार प्रांत के रोदात में हुए आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। वहां पर भी ईद के दौरान ही आत्मघाती विस्फोट किया गया था। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों और तालिबानियों की भी मौत हो गई थी। 

 

Similar News