Rajnath Russia Visit: WWII में सोवियत संघ की जीत की 75वीं वर्षगाठ, विक्ट्री डे परेड में राजनाथ सिंह भी शामिल हुए

Rajnath Russia Visit: WWII में सोवियत संघ की जीत की 75वीं वर्षगाठ, विक्ट्री डे परेड में राजनाथ सिंह भी शामिल हुए

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-24 07:38 GMT

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर जारी तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को में हर साल सैन्य परेड का आयोजन होता है। राजनाथ सिंह भी आज इस विक्ट्री डे परेड में शामिल हुए। पहले ये परेड मई में 9 मई को निकलनी थी, लेकिन कोरोना संकट की वजह से टल गई। 

13 देशों के 14,000 से ज्यादा सैनिक परेड में शामिल
विक्ट्री डे की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 13 देशों के कम से कम 14,000 से अधिक सैनिक मास्को के रेड स्क्वायर में मार्च कर रहे हैं। परेड में रूसी सेना ऐतिहासिक टैंकों और अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम सहित 200 से अधिक वाहनों का प्रदर्शन करेगी। करीब देशों के राष्ट्रपति परेड में शामिल हुए हैं। जबकि कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के राजनयिक और मंत्री भी उत्सव में हिस्सा लेने के लिए मास्को पहुंचे हैं। यहां पर चीन के प्रतिनिधि, मंत्री भी शामिल हुए हैं, लेकिन राजनाथ सिंह उनसे मुलाकात नहीं करेंगे।

Tags:    

Similar News