अब सऊदी अरब में महिलाएं पहन सकेंगी बिकनी 

अब सऊदी अरब में महिलाएं पहन सकेंगी बिकनी 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-05 10:04 GMT
अब सऊदी अरब में महिलाएं पहन सकेंगी बिकनी 

डिजिटल डेस्क, अबु धाबी। सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध हैं। कपड़ो से लेकर घर से बाहर निकलने तक के लिए गाइडलाइन सरकार ने जारी की हुई हैं। लेकिन अब पहली बार महिलाओं को ये देश एक ऐसी आजादी देने जा रहा है जिसके बारे में इस देश के नागरिकों के साथ-साथ दुनिया का हैरान है। वो आजादी है महिलाओं को "बिकनी" पहनने की।

ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर रही है कि महिलाओं के लिए सबसे कानून बनाने वाला देश महिलाओं को इतनी बड़ी आजादी कैसे दे रहा है? लेकिन खबर सच है, महिलाओं के आजादी देने का फैसला सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने किया है। प्रिंस सलमान ने कहा कि देश में जल्द एक लग्ज़री रिसाॅर्ट खुलने जा रहा है। जहां महिलाओं को बिकनी पहनने की इजाजत होगी। साऊदी के नॉर्थवेस्ट कोस्टलाइन के पास रेड सी के नाम इस रिसाॅर्ट को खोला जाएगा।

नहीं होगा बुर्का पहनना जरूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी का ये रिसाॅर्ट सेमी ऑटोनोमस होगा। यहां पर महिलाओं को सऊदी के परंपरागत कपड़े जैसे बुर्का और नकाब पहनने की बंदिशें नहीं होंगी। यहां विदेशी पर्यटकों को भी आने की छूट होगी।

कब खुलेगा रिसाॅर्ट

200 मील के अंदर बने इस रिसाॅर्ट में महिलाएं पुरुष के सामने भी बिकनी पहन सकती हैं। सऊदी अरब के इन्वेस्टमेंट फंड के मुताबिक रेड सी प्रॉजेक्ट एक लग्जरी रिसाॅर्ट है, जो लगून आइलैंड के पास होगा। इससे सऊदी अरब भी इंटरनैशनल टूरिजम मैप में शामिल होगा। यहां आने वाले टूरिस्ट्स को पैराशूटिंग, ट्रैकिंग जैसी ऐक्टिविटिज भी कर सकते हैं। रिसार्ट 2019 में बनना शुरू होगा और 2022 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है।

Similar News