संदेशखाली विवाद: भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प, 'खालिस्तानी' बोलने पर भड़क उठे सिख अधिकारी, ममता बनर्जी ने घटना को बताया निंदनीय

  • बंगाल में संदेशखाली मुद्दे को लेकर हो बढ़ रहा विवाद
  • बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई बहस
  • सिख पुलिस आधिकारी को बोला खालिस्तानी

Surbhit Singh
Update: 2024-02-20 17:19 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस लेकर राज्य में सत्ताधारी पार्टी टीमएसी और विपक्ष दल भाजपा एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। इस बीच विरोध प्रदर्शन के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सिख पुलिस अफसर के साथ तीखी बहस हो गई। इस दौरान बीजेपी प्रदर्शनाकारियों में से किसी एक ने पुलिस अफसर को खालिस्तानी बोल दिया था। यह सुनने के बाद सिख पुलिस अफसर भड़क गए। इसे लेकर वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उलझ गए। जिसमें सिख अधिकारी ने प्रदर्शनकारीयों से सवाल करते हुए पूछ कि अगर मैंने पगड़ी पहनी हैं तो मैं एक खालिस्तानी हूं? इस घटना को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला भी बोला है।

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने संदेशखाली मामले में बीजेपी कार्यकर्तआों की सिख पुलिस अधिकारी से झड़प की घटना को काफी निंदनीय बताया है। इसके साथ ही बंगाल की सीएम ने सिख अधिकारी को 'खालिस्तानी' कहने पर बीजेपी को जमकर लताड़ा है। इसके अलावा उन्होंने इसे भाजपा की 'विभाजनकारी राजनीति' करार दिया है।

इस घटना को लेकर बंगाल की सीएम ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं हमारे देश के लिए अपने बलिदानों और अटूट दृढ़ संकल्प के लिए सम्मानित हमारे सिख भाइयों और बहनों की प्रतिष्ठा को कमजोर करने के इस दुस्साहसिक प्रयास की कड़ी निंदा करती हूं।"

संदेशखाली जा रहे थे भाजपा के कार्यकर्ता

बता दें, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में कई कार्यकर्ता संदेशखाली के लिए रवाना हुए थे। मगर, पुलिस प्रशासन ने उन्हें संदेशखाली में प्रवेश नहीं करने दिया। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस हो गई थी। तभी, अचानक एक बीजेपी कार्यकर्ता ने पुलिस के एक सिख अधिकारी को खालिस्तानी बोल दिया था।

ममत बनर्जी की ओर से एक्स पर जारी इस वीडियो में सिख अधिकारी गुस्से में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें अधिकारी कहते है, "मैंने पगड़ी पहन रखी है, इसलिए आप मुझे खालिस्तानी कह रहे हो? मैं इस बारे में कार्रवाई करूंगा... आप मेरे धर्म पर हमला नहीं कर सकते। मैंने आपके धर्म के बारे में कुछ नहीं कहा है।" इसके अलावा एक महिला प्रदर्शनकारी भी कहती है, "आप अपना काम करो... आप बस उन्हें मक्खन लगाओ। आप चापलूस हैं।"

Tags:    

Similar News