लोकसभा चुनाव 2024: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, पहले चरण में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में मतदान, 19 अप्रैल को पहला चरण, 4 जून को नतीजे

Ritu Singh
Update: 2024-03-16 08:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।  पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के चार राज्यों आंध्रप्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी चुनाव होंगे। लोकसभा का पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसी चरण में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान होगा। इसके बाद दूसरा चरण 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और अंतिम चरण 1 जून होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।

 

Live Updates
2024-03-16 10:42 GMT

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 7 चरण में कराए जाएंगे।

2024-03-16 10:39 GMT

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस बात की भी जानकारी दी कि किस चरण में कितने सीटों पर मतदान होगा। राजीव कुमार ने बताया कि पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 89, तीसरे चरण में 94, चौथे चरण में 96, पांचवे चरण में 49, छठवें चरण में 56 और सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगी।

2024-03-16 10:31 GMT

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांचवे चरण का मतदान 20 मई और 25 मई को छठवें चरण का मतदान होगा। सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा।

2024-03-16 10:29 GMT

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 7 मई और चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा।

2024-03-16 10:26 GMT

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस दौरान कुल 26 राज्यों में मतदान होगा।

2024-03-16 10:25 GMT

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पहले चरण में 21 राज्यों में मतदान होगा।

2024-03-16 10:23 GMT

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान पूरा होने के बाद 4 जून को मतों की गणना होगी।

2024-03-16 10:22 GMT

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरे देश में पूरी की जाएगी।

2024-03-16 10:21 GMT

अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे।

2024-03-16 10:20 GMT

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अलावा देश भर में 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी करवाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News