लोकसभा चुनाव 2024: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, पहले चरण में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में मतदान, 19 अप्रैल को पहला चरण, 4 जून को नतीजे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के चार राज्यों आंध्रप्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी चुनाव होंगे। लोकसभा का पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसी चरण में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान होगा। इसके बाद दूसरा चरण 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और अंतिम चरण 1 जून होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।
Live Updates
- 16 March 2024 10:42 AM GMT
यूपी, बिहार और बंगाल में 7 चरणों में चुनाव
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 7 चरण में कराए जाएंगे।
- 16 March 2024 10:39 AM GMT
पहले चरण में 102 सीटों पर चुनाव
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस बात की भी जानकारी दी कि किस चरण में कितने सीटों पर मतदान होगा। राजीव कुमार ने बताया कि पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 89, तीसरे चरण में 94, चौथे चरण में 96, पांचवे चरण में 49, छठवें चरण में 56 और सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगी।
- 16 March 2024 10:31 AM GMT
1 जून को सातवें चरण का मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांचवे चरण का मतदान 20 मई और 25 मई को छठवें चरण का मतदान होगा। सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा।
- 16 March 2024 10:29 AM GMT
इन तारीखों पर चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 7 मई और चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा।
- 16 March 2024 10:26 AM GMT
19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस दौरान कुल 26 राज्यों में मतदान होगा।
- 16 March 2024 10:25 AM GMT
पहले चरण में 21 राज्यों में चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पहले चरण में 21 राज्यों में मतदान होगा।
- 16 March 2024 10:23 AM GMT
4 जून को मतगणना
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान पूरा होने के बाद 4 जून को मतों की गणना होगी। - 16 March 2024 10:22 AM GMT
7 चरण में लोकसभा चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरे देश में पूरी की जाएगी।
- 16 March 2024 10:21 AM GMT
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव
अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे।
- 16 March 2024 10:20 AM GMT
26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अलावा देश भर में 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी करवाए जाएंगे।
Created On :   16 March 2024 8:53 AM GMT