प्राण प्रतिष्ठा: इसरो ने अपने स्वदेशी उपग्रहों की मदद से अंतरिक्ष से राम मंदिर की तस्वीरें खींची

ANAND VANI
Update: 2024-01-21 09:58 GMT

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला प्राण फ्रतिष्ठा आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से हो रही है। अयोध्या स्थित मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। इसरो ने अपने स्वदेशी उपग्रहों की मदद से अंतरिक्ष से राम मंदिर की तस्वीरें खींची। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से एक दिन पहले इसरो ने अयोध्या राम मंदिर की तस्वीर साझा की है। इसरो द्वारा रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट से ली गई इस तस्वीर में अयोध्या स्थित 2.7 एकड़ में फैले राम जन्मभूमि स्थल को देख सकते हैं। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की इस तस्वीर को इसरो ने पिछले वर्ष 16 दिसंबर को ली थी।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मंदिर से जुड़ी जो तस्वीरें साझा की,उसे आप बार-बार देखेंगे। 

उत्तर भारत में पड़ रही अत्यधिक सर्दी के कारण अयोध्या में छाए घने कोहरे के चलते अन्य इमेज लेने में कठिनाई हुई।  इसरो द्वारा उपग्रह से ली गई तस्वीरों में आसपास की स्थल साफ दिखाई दे रहे है, जिमें दशरथ महल और सरयू नदी शामिल हैं। अयोध्या का रेलवे स्टेशन भी दिखाई दे रहा है।

खबरों के मुताबिक मूर्ति को गर्भग्रह में स्थापित करने में इसरो की मदद ली गई। राम मंदिर निर्माण के कई चरणों में भी इसरो की तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। जिसमें इसरो की तकनीक डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम आधारित निर्देशांक का इस्तेमाल किया गया। आपको बता दें अंतरिक्ष में भारत के 50 से अधिक सैटेलाइट हैं, जिनमें से कुछ का रिजॉल्यूशन एक मीटर से भी बहुत कम है। इन तस्वीरों को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर से क्लिक किया गया है।

Tags:    

Similar News