प्राण प्रतिष्ठा समारोह: मधुर भंडारकर संग अयोध्या पहुंचे विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, ये सेलेब्स भी होंगे शामिल

मधुर भंडारकर संग अयोध्या पहुंचे विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, ये सेलेब्स भी होंगे शामिल
  • अयोध्या पहुंचे विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर
  • अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
  • ये सेलेब्स भी होंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना होने जा रही है। इस ऐतिहासिक समारोह में पीएम मोदी समेत देश की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। समारोह में बॉलीवड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं। वहीं धीरे-धीरे कर कई सेलेब्स अयोध्या पहुंच रहे हैं। शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बनने अयोध्या पहुंच गई हैं। वहीं मधुर भंडारकर संग विवेक ओबेरॉय भी अयोध्या पहुंच गए हैं। वहीं एक्टर अनुपम खेर भी अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वहीं इसके अलावा कई सारे सेलेब्स इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या पहुंच सकते हैं।

अयोध्या के लिए रवाना हुए विवेक ओबेरॉय

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉ और फिल्मकार मधुर भंडारकर भी मुंबई से अयोध्या पहुंच चुके हैं। बता दें कि विवेक ओबेरॉय और मधुर भंडारकर 10.15 बजे की फ्लाइट से सीधे अध्योध्या जा पहुंचे। दोपहर 12.30 बजे तक वे अयोध्या में लैंड कर चुके हैं वहीं अयोध्या पहुंचे से पहले इन दोनों स्टार्स की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो खूब वायरल हो रही है। बता दें कि इस एतिहासिक पल का साझी बनने के लिए ये दोनों सितारें बेहद एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़े -अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के बाद समाप्त होना चाहिए विवाद और कड़वाहट : मोहन भागवत


अयोध्या पहुंचने के पहले अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

वहीं अनुपम खेर भी 12.30 बजे की फ्लाइट से अयोध्या रवाना हो गए हैं। वे 2.45 बजे सीधे अयोध्या में लैंड करेंगे। अयोध्या पहुंचने से पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वे एक कश्मीरी हिंदू की तरह राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे।

अयोध्या पहुंची कंगना रनौत

वहीं शनिवार को कंगना रनौत भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। समारोह का विरोध करने वाले के बारे में जब कंगना से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उनके बारे में क्या कहूं? जैसे हमारा सौभाग्य है कि श्रीराम ने हमें सद्बुद्धि दी है कि हम अयोध्या आएं और हमें उनके दर्शन करने को मिले। ऐसे ही उन्होंने कुछ लोगों को दुर्बुद्धि दी है कि वो ना आएं और उन्हें दर्शन करने को ना मिले।'

यह भी पढ़े -भगवान किसी एक पार्टी के नहीं, सबके हैं : आचार्य सत्येंद्र दास ( आईएएनएस साक्षात्कार)

ये सेलेब्स होंगे शामिल

बता दें कि इस भव्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई बडे़ सितारे शामिल होंगे। जिसमें अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट,अनुपम खेर जैसे बड़े सितारे इके नाम शामिल हैं। वहीं साउथ इंडस्ट्री से चिरंजीवी, रजनीकांत और प्रभाष इस समारोह में शामिल होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े -बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र में 22 जनवरी को सांस्कृतिक उत्सव होगा: तेजस्वी सूर्या

Created On :   21 Jan 2024 9:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story