सदन का सत्र छोड़, 100 MLA एक साथ हुए शादी में शामिल

सदन का सत्र छोड़, 100 MLA एक साथ हुए शादी में शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-24 10:28 GMT
सदन का सत्र छोड़, 100 MLA एक साथ हुए शादी में शामिल

डिजिटल डेस्क, हैदाराबाद। लोकसभा का सत्र लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा होता है। सभी बड़े निर्णय और फैसले इस सत्र के दौरान ही लिए जाते हैं। इन सत्रों में ही जनता के प्रतिनिधि जनता की समस्या को सदन में उठाते हैं जिसके बाद आमजन के जीवन को आसान बनाने के लिए बेहतर कानून और योजनाएं बनाई जाती हैं। बता दें कि नवंबर और दिसंबर के महीने में लोकसभा समेत सभी विधानसभाओं में शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जाता है। लेकिन अगर जनता के यह प्रतिनिधि ही सत्र में ना पहुंचे तो जनता की समस्याओं का क्या होगा। दरअसल आंध्र प्रदेश में भी इन दिनों शीतकालीन सत्र चल रहा है। हैरानी की बात यह कि 100 से अधिक विधायक सत्र के दौरान ही छुट्टी पर चले गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में विधायकों के एक साथ छुट्टी पर जाने से सदन लगभग खाली सा हो गया है। खास बात यह है कि छुट्टी पर जाने की सभी विधायकों की वजह एक ही है, और वह शादी में शामिल होना।

जानकारी के मुताबिक, तेलुगूदेशम पार्टी के 100 से अधिक विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शादियों में शामिल होने के लिए छुट्टियों का आवेदन किया था। जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर भी कर लिया। इन छुट्टियों के बदले में सत्र को दो दिन और आगे बढ़ाने पर भी अपनी सहमति दे दी है। आंध्र प्रदेश विधानसभा में कुल 176 विधायक हैं। इनमें से 67 विधायक विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के हैं। बता दें कि इस घटना के बाद विपक्ष ने इस सत्र का बहिष्कार किया हुआ है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के विधायक देश में सबसे ज्यादा वेतन पाने विधायकों में से एक हैं। पिछले ही साल उनके वेतन को 95 हजार से बढ़ाकर सवा लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया था। विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस ने वेतन में इस वृद्धि का विरोध किया था। विपक्ष का आरोप था कि एक तरफ प्रदेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और वहीं विधायकों की तनख्वाह में बेहिसाब इजाफा किया जा रहा है।

Similar News