101 वर्षीय गांधीवादी का आगरा में निधन

101 वर्षीय गांधीवादी का आगरा में निधन

IANS News
Update: 2020-02-22 10:00 GMT
101 वर्षीय गांधीवादी का आगरा में निधन
हाईलाइट
  • 101 वर्षीय गांधीवादी का आगरा में निधन

आगरा, 22 फरवरी (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी चिम्मन लाल जैन का शनिवार की सुबह को उनके आवास पर निधन हो गया। उनका घर आगरा के पथवारी क्षेत्र में है। वह 101 साल के थे।

बीते कुछ सालों तक उन्होंने शराब और नशे की लत के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान का नेतृत्व किया।

उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था और वह कई बार जेल भी जा चुके हैं।

उन्होंने इंदिरा गांधी के शासन में आपातकाल का विरोध किया था, जिस पर उन्हें साल 1975-77 तक जेल की सजा मिली थी।

देर शनिवार को ताज गंज में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News